पिकअप वाहन सहित सात गोवंश बरामद,पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार तलाश जारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सर्किल दुद्धी के निर्देशन में दिनांक 22.01.2026 को थानाध्यक्ष विण्ढमगंज शिवकुमार सिंह मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना विण्ढमगंज क्षेत्र के ग्राम बोम से अवैध गोवंश तस्करी में संलिप्त अभियुक्त अनिल केवट पुत्र बैजनाथ प्रसाद केवट, निवासी खखड़ा सोनबरसा, थाना अमीलिया, जिला सिधी (म.प्र.) को गिरफ्तार कर कब्जे से 07 राशि गोवंश 06 अदद बछड़ा,01अदद बछिया सहित 01अदद पिकअप वाहन संख्या MP53ZC1237 बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना विण्ढमगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 08/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। तथा दो वांछित अभियुक्त में दिलकस अंसारी पुत्र समीम अंसारी, निवासी बैलाजखड़ा, डन्डई, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) तथा जारत हुसैन पुत्र अजीम अमीन अंसारी, निवासी खुटार थाना खुटार जनपद सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता बैलाजखड़ा थाना डन्डई जनपद गढ़वा (झारखण्ड) हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष शिवकुमार सिंह थाना विण्ढ़मगंज, हे0का0 महफूज अली थाना विण्ढ़मगंज, का0 फिरोज अहमद थाना विण्ढ़मगंज, वाहन चालक हे0का0 बृजराज यादव थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments