चोपन रोड पर बाइक वैन की जोरदार टक्कर,बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
ओबरा (सोनभद्र) स्थानीय चोपन रोड पर बुधवार की देर रात बाइक और वैन के बीच आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल स्थानीय परियोजना अस्पताल पहुंचाया गया। घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। घटना स्थल से मौका पाकर वैन चालक गाड़ी लेकर मौके से भागने में सफल रहा। घायल व्यक्ति किसी को बाइक से छोड़ने रेणुका पार गांव जा रहा था। घटना की जानकारी ओबरा पुलिस को दे दी गई। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति चंदू मदेशिया उम्र लगभग 26 वर्ष पिता बुद्धिराम मदेशिया निवासी रामगढ़, कोटा चोपन अपनी मोटर साइकिल से रात लगभग 10बजे रेणुका पार स्थित एक गांव किसी को छोड़ने जा रहा था कि ओबरा के चोपन रोड पर विपरीत दिशा से आ रही एक वैन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। ओबरा पुलिस पूरे मामले की छानवीन में जुट गई है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments