ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण

 


मुख्यमंत्री द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण


सोनभद्र i मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का सजीव प्रसारण पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज सहित सोनभद्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में किया गया, इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा तथा समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कर्मचारीगण सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुधांशु शेखर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज बच्चों को चार महीने में तीसरी बार 26 सितम्बर 2025,02 अक्टूबर 2025 एवं 25 जनवरी 2026 छात्रवृत्ति की धनराशि पात्र विद्यार्थियों के आधार-सीडेड बैंक खातों में सीधे अंतरित की गयी है। जिससे पुस्तक व शैक्षणिक सामग्री आदि की खरीदारी करते हुए पठन-पाठन के कार्य को करने में सहायता मिल सकेगी। जनपद में बेहतर शिक्षा ग्रहण करने से ही छात्र-छात्रा अच्छे अंक से उत्तीर्ण होंगें और जनपद तथा अपने परिवार समाज का नाम रोशन करेंगें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ द्वारा छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तान्तारित करने का कार्य किया गया है, छात्रवृत्ति योजना छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि छात्र-छात्रा अपनी शिक्षा जारी रख सकें। यह योजना एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण‌ संस्थानों में किया गया तथा प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल द्वारा बच्चों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments