गोवध निवारण एवं पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार,
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक थाना हाथीनाला के नेतृत्व में गठित तलाश/वारंटी टीम द्वारा वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियान के अन्तर्गत मु0अ0सं0 13/2022, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र में वांछित/वारंटी अभियुक्त जगशाह सिंह पुत्र शिवराज सिंह, निवासी ग्राम बड़गड़, थाना मोरवा, जिला सिंगरौली, उम्र लगभग 50 वर्ष, को नियमानुसार गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान. उ0नि0 राजेश कुमार राय, थाना हाथीनाला, हे0का0 मनोज कुमार थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments