ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार


 एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त मुम्बई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना हाथीनाला के नेतृत्व में एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 04/2026, धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में वांछित अभियुक्त इकबाल राशिद पठान पुत्र राशिद पठान, निवासी 914 इन्दिरा नगर तुर्बे, हाल पता कमरा संख्या-203, जयेश विला, प्लॉट संख्या-382, सेक्टर-24, उलवे, न्यू मुंबई, उम्र करीब 37 वर्ष, को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर कानून की हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार सिंह, थाना हाथीनाला, हे0का0 मनोज कुमार, थाना हाथीनाला, का0 रितेश सिंह पटेल, एसओजी टीम, का0 अजीत सिंह, एसओजी टीम सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments