ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिला सेवायोजन कार्यालय खुशबू बाग लोढ़ी रावर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन

 


जिला सेवायोजन कार्यालय खुशबू बाग लोढ़ी रावर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन

 


सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 23 फरवरी,2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र उ0प्र0के परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 13 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें एस0आई0आई0सी0(एन0एस0डी0सी0), वाराणसी, किसान बाजार, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, ए0 आई0 एम0 मल्टीस्कील्स जॉब्स प्रा0 लि0, नोएडा, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, एमॉस स्कील ग्रुप, गुड़गॉव, वज्र इण्डस्ट्रीज, रावटर्सगंज, सोनभद्र, कैस्पर माईक्रो क्रेडिट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उ0 प्र0 परिवहन, सोनभद्र ंिडपो, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र में संविदा पर चालक एवं महिला परिचालक की भर्ती, फ्लीफकार्ट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा0 लि0, मधुपुर, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि0, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, स्वाभिमान माईक्रो फाइनेन्स, मधुपुर, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबटर््सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग (जिला सरकारी अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबटर््सगंज, सोनभद्र्र, उ0प्र0 के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments