ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट किया ध्वस्त, कार व बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त


 तेज रफ्तार ट्रक ने आरओ प्लांट  किया ध्वस्त, कार व बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त


चोपन/सोनभद्र। प्रीतनगर चोपन में नगर पंचायत द्वारा जनहित में लगाए गए आरओ वाटर प्लांट को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे आरओ प्लांट पूरी तरह ध्वस्त हो गया। हादसे में पास में खड़ी एक कार का शीशा भी टूट गया, वहीं बगल में बनी बाउंड्री वॉल को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी एकत्र की।

घटना की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चोपन के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने क्षति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। लोगों ने मांग की कि जब तक नुकसान की पूरी भरपाई नहीं की जाती, तब तक संबंधित वाहन को छोड़ा न जाए। लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर भी नाराजगी जताई और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments