ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

01 कि 10 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,

 


01 कि 10 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार,


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस एक अभियुक्त का गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24.03.2026 को समय 20:55 बजे करगरा मोड़, बहदग्राम रेडिया थाना चोपन में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरून कुमार पुत्र कल्लू निवासी विकास नगर वार्ड नं०-11 थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 01 कि 10 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 दुनिया सिंह थाना चोपन, का0 चन्द्रजीत यादव थाना चोपन, हे0का0 वीरेन्द्र थाना चोपन, का0 कुमार सरोज थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments