दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर तीन की मौत, दो घायल
सोनभद्र। थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करकी के पास मंगलवार की रात करीब 23 बजे रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। उक्त दुर्घटना में मोटरसाइकिल के चालक जय सिंह पुत्र फूलचंद सिंह निवासी कुंभ मोकलपुर, जनपद जौनपुर तथा उनकी पत्नी सरिता सिंह पत्नी जय सिंह निवासी उपरोक्त की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार चालक चन्दू पुत्र रमेश कोल निवासी तिलौली थाना करमा जनपद सोनभद्र को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई साथ ही दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार कृष्णा पुत्र रामकेश कोल व अक्षय पुत्र देवशरण कोल निवासीगण सकाही थाना करमा जनपद सोनभद्र घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
घटना की सूचना पर थाना करमा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई। तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है तथा पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है। मृतकों एवं घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments