₹25,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त को 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार,
बरामद हीरोइन की कीमत अनुमानित कीमत ₹220,000/- आंका गया
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.03.2026 को एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को आर्यन एकेडमी के पास, बहद ग्राम गोरारी थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र के पास से थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 06/2026 धारा 103(1), 140(1), 238 बीएनएस तथा मु0अ0सं0- 139/2026 धारा 8/21/27ए एनडीपीएस एक्ट थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित वांछित ₹25,000/- का इनामिया अभियुक्त प्रतीक कुमार उर्फ बंटी पुत्र अवधेश कुमार निवासी जैत थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 22 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत करीब ₹2,20,000) बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 206/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 राजेश जी चौबे एस0ओ0जी0 व सर्विलांस प्रभारी,उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, चौकी प्रभारी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज,उ0नि0 रणजीत सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 रामजीत शर्मा, का0 विनोद भारती, थाना रॉबर्ट्सगंज, 04. हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव एसओजी टीम जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments