ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत् पोल टूटा, टला बड़ा हादसा


 ट्रैक्टर के धक्के से  विद्युत् पोल  टूटा, टला बड़ा हादसा


कोन / सोनभद्र। स्थानीय  थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा  पूर्वी टोला में  शनिवार को  दोपहर लवकुश के घर पास  ट्रैक्टर के धक्के से विद्युत् पोल जमीदोष हो गया। संयोग रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय रहवासियों के अनुसार ट्रैक्टर  मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा था  जहाँ  चालक द्वारा नशे की हालत में होने के कारण ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं किया जा सका। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर मिट्टी लेकर गया था और अनलोड करने के क्रम में  चालक  विद्युत् पोल में टकरा गया जिससे  पोल, तार  टूट कर गिर गया । इस घटना से 20 से 25  घरों की विद्युत् आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों ने  घटना की जानकारी विद्युत विद्युत विभाग को दिया गया। जहाँ विद्युत कर्मी  मौके पर पहुँचकर  तार को  ट्रांसफार्मर से अलग किया।  बतातें चलें कि  जिस समय घटना घटित हुआ उस वक्त  बिजली चालू था संयोग अच्छा रहा कि  एल टी लाईन के नीचे कोई नहीं था नहीं तो  बहुत बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती  थी। ट्रैक्टर रोरवा प्रधानपति का बताया जा रहा है। इस संबंध  में अवर अभियंता गजेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना से संबंधित सूचना एस डी ओ पिपरी को दे दी गई है। नियमानुसार कार्यवाही प्रचलित है।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments