ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी अभियुक्त गिरफ्तार

 


नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी अभियुक्त को आज थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाशी के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोटा परसवार राजा रोड के किनारे से अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र कुश प्रसाद, निवासी एमजीआर बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार किया है।उक्त अभियुक्त के विरुद्ध शक्ति नगर पुलिस ने मु0अ0सं0 54/2026 धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष कमल नयन दुबे, थाना शक्तिनगर, हे0का0 दिनेश कुमार भारती थाना शक्तिनगर, का0 अमृत लाल थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments