काफी दिनो से फरार चल रहे दो वारण्टी गिरफ्तार-
सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में वारंटीयो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस द्वारा काफी दिनो से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को मुखबिर खास की सूचना पर उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान गुलाब साहनी पुत्र स्व0 सहादेव साहनी निवासी भलुआ टोला अटल नगर ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 65 वर्ष तथा छोटू खरवार पुत्र कन्हैया खरवार निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में की गई। वारंटीयो के गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 राजेश दुबे थाना ओबरा, हे0का0 अनिल कुमार गुप्ता थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल थे ।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments