ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

विभिन्न अपराधों में चार वारण्टी गिरफ्तार

 


विभिन्न अपराधों में चार वारण्टी गिरफ्तार 

 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 09.03.2026 को विभिन्न मामलों से सम्बन्धित चार वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय गुप्ता पुत्र धनपाल गुप्ता निवासी चावलमंडी अनपरा बाजार थाना अनपरा, सिप्रियानुस पुत्र बेनेतीव निवासी बजरंगनगर थाना अनपरा, दशरथ गुप्ता पुत्र स्व० जनकधारी गुप्ता निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा तथा सोनु पुत्र मोधे पनिका निवासी बेनादह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार पर कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा मय हमराही, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र मय टीम शामिल थे।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments