ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

सरकारी वकील विनोद पाठक हुए सम्मानित


 सरकारी वकील विनोद पाठक हुए सम्मानित


सोनभद्र। हनुमान मन्दिर मछहा बरबटा छानबे मीरजापुर के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर सरकारी वकील विनोद पाठक को अंगवस्त्र एवं हनुमानजी की फोटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अवादा पावर कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं पूर्व कैविनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के हाथों दिया गया। सरकारी वकील विनोद पाठक ने कहा कि हनुमान मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उन्हें संचालन करने का अवसर मिला। इसके अलावा महामंडलेश्वर 1008 अनुराग पुरी जी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का भी सुवसर मिला। बता दें कि विनोद पाठक  सोनभद्र में  प्रथम अपरजनपद एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सरकारी वकील हैं। इस सम्मान के लिए वकीलों एवं शुभचिंतकों  ने हर्ष जाहिर करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।


Delhi 34 news report by Rajesh Kumar Pathak senior advocateL

Post a Comment

0 Comments