ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

रॉबर्ट्सगंज के बहुआर में अंबेडकर स्थल का भव्य लोकार्पण, चबूतरा व मंच निर्माण से बढ़ी गांव की शान

 


रॉबर्ट्सगंज के बहुआर में अंबेडकर स्थल का भव्य लोकार्पण, चबूतरा व मंच निर्माण से बढ़ी गांव की शान

रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहुआर में रविवार दोपहर 12 बजे अंबेडकर स्थल के सुंदरीकरण कार्य का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान अंबेडकर स्थल के पास चबूतरे एवं मंच का निर्माण भी कराया गया, जिससे स्मारक स्थल की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।

इस सुंदरीकरण कार्य से जहां स्मारक स्थल की शोभा बढ़ी है, वहीं अब गांववासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक व सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं और आगे भी इसी तरह के विकास कार्य निरंतर कराए जाएंगे।

इस अवसर पर सचिव पंकज मौर्या, ऋषि त्रिपाठी, विशेश्वर गौड़, नंदलाल भारती, सोना भारती, सप्तमी सिंह गौड़, चंदू कोल, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, जितेंद्र भारती, सुरेंद्र साहू, भुवनेश्वर कोल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments