ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

महामहिम राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया

 


महामहिम राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया 


महामहिम राज्यपाल महोदया  द्वारा वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का किया गया शुभारम्भ 



सोनभद्र। प्रदेश की माननीया राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित सरदार बल्लभ भाई पटेल वाटिका का लोकार्पण की, इस दौरान महामहिम  ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ फीता खोलकर की। इस दौरान महामहिम ने वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर में बैंकर्स व कोषागार, नाबार्ड, आरसेटी, इण्डियन बैंक, स्टेट बैंक, फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन की। इस मौके पर  राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग  संजीव कुमार गौंड़, विधायक सदर भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, लीड बैंक मैनेजर सलन बागे सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments