ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कलेक्ट्रेट सभागार में महामहिम राज्यपाल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक

 


कलेक्ट्रेट सभागार में महामहिम राज्यपाल ने जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक



सोनभद्र। प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान महामहिम ने सरकार द्वारा संचालित योजनाआं में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्योंं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, इस दौरान राज्यपाल महोदया ने कहा कि जनपद के दुरूह क्षेत्रों ग्रामीणांचलों में जाकर महिलाओं को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जाये कि होम डिलीवरी न करायें, होम डिलीवरी कराने से जच्चा, बच्चा के जान का खतरा बना रहता है। ग्रामीण अनपढ़ व्यक्तियों को इसके लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाये, मेडिकल कालेज में पढ़ रहे छात्राओं द्वारा भी गांव में जाकर लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाये कि, गांव में डिलीवरी न करायें और महिलाओं का समय पर टीकाकरण कराया जाये, इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने जनपद में टी0बी0 मुक्त ग्रामों की संख्या के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र में 250 ग्राम पंचायतों को अब तक टी0बी0 मुक्त बनाया गया है, शेष अन्य ग्रामों को भी टी0बी0 मुक्त बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है। इस दौरान राज्यपाल महोदया  ने कहा कि  प्रधानमंत्री  न देश को टी0बी0 मुक्त बनाने के लिए संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने हेतु टी0बी0 रोगियों को बेहतर देख-भाल के साथ ही पोषाहार नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाये, जिससे कि टी0बी0 से ग्रसित मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। इसके पश्चात महामहिम ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा जनपद में किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी ली, उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गरम भोजन नियमित रूप से उपलब्ध कराये जाये और आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध रहें, 3 साल से अधिक उम्र के बच्चों का पूरे जनपद में सर्वे कराया जाये और उन बच्चों का प्रवेश आंगनबाड़ी केन्द्रों में कराया जाये और छः वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों का सर्वे कराकर उनका प्रवेश प्राथमिक विद्यालयों में कराया जाये, इस कार्य में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से कार्य सुनिश्चित कराया जाये, जिससे कोई भी बच्चा आंगनबाड़ी केन्द्र व प्राथमिक विद्यालयों में जाने से वंचित न रहें। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने नमामि गंगे द्वारा हर घर को नल से जल योजना की भी समीक्षा की, समीक्षा के दौरान राज्यपाल महोदया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल हेतु की जा रही जल आपूर्ति की नियमित रूप से टेस्टिंग करायी जाये, जिससे कि पेयजल हेतु की जा रही जल आपूर्ति में दूषित पानी न पहंुचने पायें। दूषित पानी से अनेक प्रकार की बीमारी होने की संभावना बनी रहती है, इण्डस्ट्रियल क्षेत्र में भी इण्डस्ट्रिज से निकलने वाले पानी की भी निगरानी करायी जाये कि वह वहां पर जाता, क्योंकि इण्डस्ट्रिज से निकलने वाले पानी से भी बीमारी की संभावना बनी रहती है, मानव जीवन के लिए शुद्ध पेयजल सबसे आवश्यक है। इस दौरान महामहिम ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी राशन की दुकानें आवंटित की जाये, ग्रीन आर्मी की महिलाओं को भी स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाये और अच्छे कार्य करने पर उन्हें भी राशन की दुकान आवंटन किया जाये, इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने आंकाक्षी जनपद सोनभद्र के विकास के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद सोनभद्र देश के आकांक्षी 112 जनपदों में से विकास के मामले मे तीसरे स्थान पर है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं हेतु जो भी बजट प्राप्त होते हैं, उसका समय से उपभोग किया जाये और अतिरिक्त बजट की मांग समय से की जाये, जिससे कि पात्र व्यक्तियों को समय से सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। इस दौरान जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने कहा कि आज की समीक्षा बैठक में महामहिम राज्यपाल  द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, उसका सभी अधिकारी द्वारा सम्यक निर्वहन किया जायेगा। किशोरियों के टीकाकरण से सम्बन्धित जनपद को टी0बी0 मुक्त बनाने के क्षेत्र में विशेष कार्य किये जायेंगें। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु टूरिस्ट गाईड का प्रशिक्षण दिया गया है, साथ ही जनजातीय समाज की बेहतर शिक्षा के लिए अटल आवासीय विद्यालय, एक लव्य विद्यालय स्थापित है, जिसमें जनजातीय समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। इस मौके पर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग  संजीव कुमार गौंड़, विधायक सदर  भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डॉ0 अनिल कुमार मौर्या, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राधिका पटेल, अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments