ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

कोन अस्पताल में महिला व हड्डी चिकित्सक की मांग उठी, हस्ताक्षर अभियान तेज

 


कोन अस्पताल में महिला व हड्डी चिकित्सक की मांग उठी, हस्ताक्षर अभियान तेज 


दो लाख आबादी के ईलाज के लिए जरूरी है विशेषज्ञ चिकित्सक , 

ग्रामीण को 80 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जिला मुख्यालय - आनन्द पटेल दयालु

कोन / सोनभद्र -राबर्ट्सगंज विधानसभा के कोन क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल मे पांच चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी तथा एक महिला चिकित्सक की नियमित नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के तत्वाधान मे हस्ताक्षर अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 

इस अभियान का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पहले ही संबंधित विभाग को पत्र जारी किया था जिसके बाद दो चिकित्सक नियमित रूप से बैठने लगे है ,लेकिन अभी भी हड्डी चिकित्सक और महिला चिकित्सक की नियुक्ति नही हो पाई है जिससे क्षेत्र के लोगो कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु के नेतृत्व मे यह अभियान लगातार आगे बढाया जा रहा है। इसी क्रम मे ग्राम पंचायत खरौंधी के टोला घघिया में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जहां आनन्द पटेल दयालु ने ग्रामीणो से हस्ताक्षर कराकर आम आदमी की समस्या को मजबूती से उठाया। 

इस दौरान आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि लगभग दो लाख आबादी वाले क्षेत्र मे महिला डाक्टर और हड्डी के डाक्टर का होना बहुत जरूरी है आज भी लोगो को इलाज के लिए लगभग 80 किलोमीटर दूर राबर्ट्सगंज जाना पडता है जो क्षेत्र की सबसे बडी समस्या है कोन मे अस्पताल तो है लेकिन महिला व हड्डी चिकित्सक नहीं है। जांच की पर्याप्त मशीन भी उपलब्ध नहीं है । परंतु चिकित्सकों की नियुक्ति के अभाव में जांच कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इन्हीं समस्याओं के मद्देनजर हस्ताक्षर अभियान और प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इस मौके पर सत्यनारायण पटेल, अरुण कन्नौजिया , अनिल खरवार, संतोष कनौजिया प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार गौड प्रदेश सचिव और अजय पटेल जिला उपाध्यक्ष सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments