ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

800 लीटर अवैध डीजल व 30 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद

 


800 लीटर अवैध डीजल व 30 लीटर अवैध पेट्रोल बरामद 


 अवैध रूप से परिवहन करते हुए पिकअप वाहन जब्त 

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस ने अवैध परिवहन करते हुए पेट्रोलियम पदार्थ सहित एक पिकअप वाहन को जप्त किया है। थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे मय पुलिस बल एवं पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी अखिलेश कुमार तिवारी द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम खड़िया (बोदरा बाबा के पास) से एक पिकअप वाहन संख्या UP64CT5897 को चेक किया गया। तलाशी के दौरान वाहन से 04 प्लास्टिक ड्रम में प्रत्येक में लगभग 200 लीटर डीजल (कुल 800 लीटर) तथा 01 प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 30 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ, जिसे बिना किसी वैध प्रपत्र के अवैध खरीद-फरोख्त हेतु परिवहन किया जा रहा था। उक्त बरामदगी के संबंध में पूर्ति निरीक्षक द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामदगी के दौरान कमल नयन दूबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर, अखिलेश कुमार तिवारी, पूर्ति निरीक्षक म्योरपुर-दुद्धी, हे0का0 राजेश यादव, थाना शक्तिनगर व हे0का0 मुनीष यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments