ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

छेड़खानी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

 


छेड़खानी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में महिलाओ सम्बन्धित अपराधों व अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ओबरा पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए महिला से छेड़खानी करने आरोपी अभियुक्त आशीष जायसवाल पुत्र मोहन जायसवाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 37 वर्ष को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 11.04.2026 को थाना ओबरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली महिला की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा ने मु0अ0सं0-69/2026 धारा 74, 110, 1181, 1152, 352, 3512, 333 बीएनएस विरुद्ध आशीष जायसवाल पुत्र मोहन जायसवाल निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त आशीष जायसवाल उपरोक्त को गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देश के अनुपालन में आज थाना ओबरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुभाष तिराहा हनुमान मन्दिर के पास से गिरफ्तार कर अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।  

गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 जयशंकर सिंह थाना ओबरा, हे0का0 अनिल गुप्ता थाना ओबरा,का0 धर्मेन्द्र राजभर थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments