ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अपहरण के मामले नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

 


अपहरण के मामले नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत थाना कोन पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 28/26 धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित प्रकरण में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने यह मामले में नामजद अभियुक्त विनय कुमार वियार पुत्र दिनेश वियार, निवासी अठौना थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार करते हुए अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन, उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, चौकी प्रभारी चकरिया,का0 फिरोज खाँ, थाना कोन, म0हे0का0 अंजू वर्मा, थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments