अलग-अलग स्थानों से 02 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक चोपन ने अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान के दौरान कुल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 02 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25.05.2026 को समय लगभग 23:20 बजे सिन्दुरिया रोड स्थित नॉलेज पार्क स्कूल तिराहा, बहद ग्राम सिन्दुरिया थाना चोपन क्षेत्र से अभियुक्त गोविन्द गुप्ता पुत्र दीपनारायण गुप्ता निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे एक सफेद प्लास्टिक के झोले से 01 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 197/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी कार्यवाही में थाना चोपन पुलिस ने आज समय लगभग 00:15 बजे फासिल्स पार्क रोड मारकुण्डी टोला अवई, बहद ग्राम अवई थाना चोपन क्षेत्र से अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी ग्राम खैरटिया (डीह बाबा) थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक के झोले में 01 किलो 530 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस संबंध में भी थाना चोपन पर मु0अ0सं0 198/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 अभयनाथ सिंह यादवथाना चोपन जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल थाना चोपन जनपद सोनभद्र,4. हे0का0 सन्तोष यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र ,5. का0 राहुल यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र,6. का0 बृजेश कनौजिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 7. हे0का0 शिवप्रताप यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments