थाना मांची पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार -
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में वारण्टियों/वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मांची पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 02 वारण्टी अभियुक्तों में 01. सुरेन्द्र पुत्र इन्द्र बहादुर निवासी ग्राम ढ़ोसरा थाना माँची जनपद सोनभद्र उम्र करीब 37 वर्ष, व इन्द्र बहादुर पुत्र स्व0 शिव निवासी ग्राम ढ़ोसरा थाना माँची जनपद सोनभद्र उम्र करीब 59 वर्ष को मा0 न्यायालय जूनियर डिविजन एफटीसी कोर्ट सोनभद्र द्वारा जारी वारण्ट के क्रम में गिरफ्तार कर आज कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 कुंवर सिंह चौकी प्रभारी पनौरा थाना माँची जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 महेन्द्र कुमार सिंह चौकी पनौरा थाना माँची जनपद सोनभद्र, 3. पीआरडी सुरेश थाना माँची जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments