ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

 


गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो  अभियुक्त गिरफ्तार



  अनपरा (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अनपरा पुलिस द्वारा  मु0अ0सं0-128/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त 1. राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर पुत्र स्व० बाबूलाल शर्मा निवासी कहुवानाला पाईप लाइन थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष तथा 2. रमजान अली उर्फ रमजान खान पुत्र स्व० अकबर अली निवासी कहुवानाला शिव मंदिर के पास थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान  प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,02. उ0नि0 सन्तोष सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 03. हे0का0 रामु राजभर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 04. हे0का0 संजय कुमार राम थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, 05. का0 शशिभूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र,06. का0 अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments