गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार हो रहा कार्य : डॉ. अनिल मौर्य
सोनभद्र - घोरावल विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को विकास कार्यों की नई सौगात देखने को मिली। बउवार गांव में सचिवालय भवन के सुंदरीकरण कार्य तथा डेहरीकला में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सचिवालय भवन के सुंदरीकरण से ग्रामीणों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विशिष्ट अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है, जबकि सचिवालय भवन ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान में सहायक साबित होगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए विधायक और ब्लॉक प्रमुख का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौरीशंकर मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, मनीष पटेल, राहुल पटेल, ग्राम प्रधान चंद्रदेव पांडेय, महेंद्र पटेल, सुरेंद्र मौर्य, विनोद तिवारी, संजय निषाद, बबल पासवान, रामकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, माताएं और बहनें मौजूद रहीं।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments