ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ओवरलोडिंग और फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर चला प्रशासन का सख्त अभियान

 


ओवरलोडिंग और फर्जी नम्बर प्लेट वाले वाहनों पर चला प्रशासन का सख्त अभियान


47 वाहनों पर हुई कार्रवाई, फर्जी नम्बर प्लेट लगे वाहन पर एफआईआर के निर्देश



सोनभद्र। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के अनुसार जनपद सोनभद्र में ओवरलोडिंग तथा बिना पंजीकरण नम्बर प्लेट अथवा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर संचालित वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी के निर्देशन में दिनांक 23 एवं 24 मई, 2026 को की गई। अभियान के दौरान जनपदीय टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोडिंग, नम्बर प्लेट से छेड़छाड़, बिना नम्बर प्लेट तथा नियमों के विपरीत संचालित वाहनों की जांच की गई। कार्रवाई करते हुए कुल 47 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्धीकरण की कार्रवाई की गई। इनमें क्षमता से अधिक बॉडी बढ़ाकर संचालित की जा रही 06 वाहन भी शामिल पाए गए। चेकिंग के दौरान एक ऐसा वाहन भी पकड़ा गया, जिस पर मूल पंजीकरण संख्या के स्थान पर भिन्न एवं फर्जी नम्बर प्लेट लगाई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन को थाना कोतवाली में निरुद्ध कराया गया तथा संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने बताया कि सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने वाहन संचालकों से नियमों का पालन करने एवं वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालन करने की अपील की है।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments