मंदिर में चोरी करने वाले 02 वांछित अभियुक्त चोरी के सामान व नकदी सहित गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 96/2026 धारा 305(d), 331(4), 317(2) BNS से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को दिनांक 08.05.2026 को समय करीब 19:21 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा बिछड़ी अण्डर पास ब्रिज रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान सागर उर्फ काफी उम्र 20 वर्ष पुत्र राजेश कुमार निवासी धरिकार बस्ती, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र व घमड़ी 22 वर्ष पुत्र समायन धरिकार, निवासी धरिकर बस्ती डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। अभियुक्तों के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया 02 अदद सर्पनुमा सफेद धातु का टुकड़ा तथा दानपात्र से चोरी किए गए ₹2100/- नकद बरामद करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को आज कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 संतोष कुमार सिंह थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 सच्चिदानन्द दास थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, 3. का0 रमेश गौड़ थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र,4. का0 अजीत यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, 5. का0 संतोष कुमार थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र,6. का0 पंकज यादव थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments