गैंगस्टर एक्ट के तहत 9.10 लाख रुपये की महिन्द्रा XUV-500 वाहन कुर्क
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बभनी पुलिस द्वारा मा० न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट से निर्गत आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त मो० सरताज पुत्र मो० बब्बू निवासी मकान नम्बर-345/445-ए-1, मुण्डेरा मंडी गेट, नीमसराय, थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज के नाम पंजीकृत महिन्द्रा XUV-500 वाहन संख्या OD15L-0495 को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।
उक्त वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 9.10 लाख रुपये बतायी गयी है। वाहन को थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-110/2025 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं मु0अ0सं0-002/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 से संबंधित अभियोग में कुर्क किया गया।कार्यवाही मैं शामिल1. प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रसाद यादव, थाना बभनी सोनभद्र,2. थानाध्यक्ष रविकान्त मिश्रा, थाना म्योरपुर सोनभद्र, 3. का0 रंजीत पाल, थाना बभनी सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments