ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

बीमार महिला की मौत से परिजन दुखी

 


बीमार महिला की मौत से परिजन दुखी


कोन/सोनभद्र।  स्थानीय थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के प्रजापति बस्ती की एक चालीस वर्षीय महिला की बीमारी से मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार नौडीहा गांव के प्रजापति बस्ती निवासी गुप्तेश्वर चेरो की पत्नी चालीस वर्षीय लालती देवी बीमार चल रही थी उनके पैरों में झुनझुनाहट की शिकायत थी जिसका इलाज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में चल रहा था उसी बीच शनिवार/रविवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे उनकी मौत हो गई जिसके बाद से परिजनों में अफरा तफरी मच गई परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। वही घटना की जानकारी होते ही रविवार की सुबह मौके पर पुलिस भी पहुंची जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments