दो ट्रको की भिड़ंत में कई घंटे मुख्य मार्ग रहा वन वे
डाला ( सोनभद्र) स्थानीय चौकी क्षेत्र अंतर्गत शीतला मंदिर के सामने खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक की जोरदार टक्कर होने से वाराणसी शक्तिनगर मार्ग जाम हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मुख्य मार्ग को वन-वे कर दिया गया लगभग पांच घंटे बाद दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन शुरू हो पाया।
रविवार की अल सुबह करीब साढ़े चार बजे शीतला मंदिर के सामने सड़क किनारे सीमेंट लादकर खड़ी ट्रक में टांडा से विंढमगंज ईंट लोड कर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी सीमेंट लादकर खड़ी ट्रक लगभग पचास मीटर आगे बढ़ गई मार्ग जाम हो गया मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद बारी सेवा सदन से लेकर इंडियन बैंक के सामने तक मार्ग को वन-वे कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कराया गया। अंबेडकर नगर निवासी ट्रक चालक ने बताया कि नींद लग जाने से वाहन अनियंत्रित होकर टकरा गया।इस संबंध में चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि दो ट्रकों की टक्कर में क्षतिग्रस्त ट्रक को किनारे कराकर यातायात बहाल करा दिया गया है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments