ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

क्षेत्रिय किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत, दिया पत्रक

 


क्षेत्रिय किसानों ने जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं से कराया अवगत, दिया पत्रक

करमा (सोनभद्र ) विकास खण्ड करमा के ग्राम पंचायत बहेरा में कुछ व्यक्तियों द्वारा सिंचाई विभाग की जमीन नाले पर अवैध कब्जा कर नाले को अवरुद्ध कर दिया है। जिससे सायफन द्वारा अतिरिक्त पानी न निकलने से किसानों की 50 बीघा जमीन में पानी भर जाता है पानी के जमाव की वजह से किसानों की फसल हर साल बर्बाद हो जाती है। इस समस्या को कई बार अधिकारियों के सामने रखा गया लेकिन अधिकारियों के उदासीनता के कारण अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। किसानों की समस्या को देखते हुए सोमवार को भाजपा नेता विपिन तिवारी एवं प्रधान प्रतिनिधि धीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों किसान जिलाधिकारी सोनभद्र से मिलकर समस्या से अवगत कराते हुए त्वरित  कार्रवाई करने की मांग की। किसने की समस्या को जिलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक सुनकर उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज को तुरंत टीम गठित कर जांच कर नाले की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, हरिश्चंद, विजय कुमार, बाबूलाल, संतोष विश्वकर्मा,राम नारायण, रविंद्र कुमार, मनोज, शशिकांत, जगदीश, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments