एनसीएल दुद्धीचुआ क्षेत्र से चोरी की केबल के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार-
➤ चोरी का 02 टुकड़ा केबल बरामद-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल कम्पनी के सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से वांछित अभियुक्तों की तलाश, पतारसी एवं सुरागरसी के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर एनसीएल दुद्धीचुआ 14 नम्बर शावेल के पास से चोरी की 02 टुकड़ा केबल के साथ 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान 1. विशाल अगरिया पुत्र भुलई अगरिया, निवासी ग्राम गुडबहरा, थाना सरई, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष, 2. शिवराज पुत्र सूर्यपाल सिंह, निवासी ग्राम धुक्कड़, थाना कुशमी, जिला सीधी (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 30 वर्ष, 3. अरविन्द कुमार साकेत पुत्र रामजनम साकेत, निवासी ग्राम सुगारी, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 22 वर्ष व 4. सीताराम पुत्र वंशवन, निवासी ग्राम सुहिरा, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (म.प्र.), हाल पता अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर ने मु0अ0सं0 123/2026 धारा 303(2), 329(3), 317(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र ,उ0नि0 सदाशिव राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,हे0का0 दिनेश कुमार भारती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र,का0 अमृतलाल, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, का0 पंकज कुमार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments