फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर कोयला परिवहन करने वाले वाहन सहित अभियुक्त गिरफ्तार


वास्तविक वाहन संख्या छिपाकर अन्य नम्बर प्लेट का प्रयोग कर किया जा रहा था कोयला परिवहन

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सतेन्द्र राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस ने आज थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला, चौकी बीना क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेलर वाहन पर अंकित नम्बर UP64 H 8337 को रोककर उसके अभिलेखों की जांच की गई। वाहन में लदे कोयले से संबंधित बिल्टी एवं अन्य दस्तावेजों का सत्यापन करने के उपरान्त वाहन के चेसिस नम्बर MAT447243Y3N29571 को ई-परिवहन/वाहन पोर्टल पर चेक किया गया, जिसमें उक्त वाहन का वास्तविक पंजीयन संख्या UP64 AT 5675 होना पाया गया।

   जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर वास्तविक पहचान छिपाते हुए कोयला परिवहन किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 पंजीकृत कर धारा 336(2), 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार सोनी पुत्र बाल गोविन्द सोनी, निवासी परासी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 48 वर्ष को दिनांक 07.06.2026 को समय 14:50 बजे शनि मंदिर के पास, ग्राम जमसीला से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी के दौरान सतेन्द्र राय, प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla