ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े हत्या के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,

 


मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े हत्या के मामले में वांछित मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार,

 


घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।-

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित व फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/2026 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस से संबंधित हत्या प्रकरण में वांछित मुख्य अभियुक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका पुत्र बाल गोविन्द निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग ( 44 ) वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज प्रातः लगभग 08:49 बजे चेतवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

         उल्लेखनीय है कि दिनांक 30.05.2026 को मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़, थाना बीजपुर क्षेत्र में एक मानव कंकाल बरामद हुआ था, जिसके संबंध में थाना बीजपुर पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी। विवेचना के दौरान संकलित साक्ष्यों के आधार पर उक्त अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल TVS Sport संख्या UP64AC3775 बरामद की गई है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर जनपद सोनभद्र, उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, हे0का0 भानू प्रताप यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, का0 राहुल गोड़ थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments