अंतरप्रांतीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी की घटनाओं का अनावरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, थाना बभनी पुलिस ने मु0अ0सं0 132/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो अंतरप्रांतीय वांछित अभियुक्तों को आज समय लगभग 08:35 बजे मुखबिर की सूचना पर कारीडाड़ आश्रम तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान समीर आलम पुत्र शफीक आलम निवासी ग्राम पीपरपान, थाना सनावल, जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ उम्र करीब ( 21) वर्ष व रविशंकर गुता पुत्र सुदर्शन गुप्ता निवासी ग्राम पीपरपान थाना सनावल जिला बलरामपुर रामानुजगंज छत्तीसगढ़ उम्र करीब (21)वर्ष के रूप में की गई है।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या UP64AR1539), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 है, बरामद की गई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में समीर आलम का पूर्व में भी चोरी के कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है तथा वह झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न थानों से चोरी के मामलों में चालान किया जा चुका है।गिरफ्तारी करने के दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रसाद यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक कृष्णानंद सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, मुख्य आरक्षी राम आशीष यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र,आरक्षी सुधीर कुमार यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र,आरक्षी विजय पाण्डेय, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र,आरक्षी महेन्द्र कुमार, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments