गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त 02 माह से फरार चल रहा गैंग लीडर गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया गया।थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में 02 माह से फरार चल रहे अभियुक्त गैंग लीडर रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 30.07.2026 को समय करीब 16:00 बजे थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, का0 शशि भूषण, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments