₹3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े बैंक खातों का संचालन करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार,
अभियुक्तों के कब्जे 02 मोबाइल फोन व ₹2,500 नगदी बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस ने विवेचना के दौरान थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/2026, धारा 318(4) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खातों के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना शक्तिनगर क्षेत्र के चिल्काडांड बाजार में दबिश देकर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान विजय कुमार अग्रहरी पुत्र सुभाष चन्द अग्रहरी, निवासी चिल्काडांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष व मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र लालचन्द गुप्ता, निवासी चिल्काडांड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में की गई। पूछताछ एवं साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा एक से अधिक बैंक खातों में इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय कर उन्हें साइबर अपराधियों के दुरुपयोग हेतु उपलब्ध कराया गया था। जांच के दौरान संबंधित खातों में ₹3 करोड़ से अधिक के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन पाए गए, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। गिरफ्तार से अभियुक्तों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन (iPhone व IQOO 12)
₹2,500/- नगद बरामद करते हुए पुलिस कब्जे में लेकर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को कानून की हवाले किया गया। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अशोक सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र व का0 सुशील राजपूत थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments