ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

गैर-इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामद

 


गैर-इरादतन हत्या के अभियोग में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामद

 सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय  अनिल कुमार एवं  क्षेत्राधिकारी पिपरी  हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस के उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-143/2026, धारा 105 बीएनएस से संबंधित वांछित 03 अभियुक्तों को कार्यालय वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेलपथ, रेलवे रेनुकूट की बाउंड्री के पीछे पाइप लाइन जाने वाले मार्ग के पास से समय 11:05 बजे गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार

दिनांक 26.07.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे रेनुकूट बस स्टैण्ड स्थित पान की दुकान के पास अभियुक्तगणों का संदीप पाल पुत्र भगवंता प्रसाद पाल, निवासी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के साथ विवाद हो गया था। विवाद के दौरान अभियुक्तगण द्वारा संदीप पाल के साथ मारपीट की गई। इसी दौरान अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ बिट्टू द्वारा अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी से संदीप पाल के दाहिनी आंख एवं कान के बीच वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संदीप पाल को उपचार हेतु बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-143/2026, धारा 105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में आज दिनांक 31.07.2026 को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. अजय पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी शिवापार्क वार्ड नं0-08, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, मूल निवासी चक कपिल पाण्डेयपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर, 2. वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरु पुत्र जगजीत सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी मकान नं0 H-107, हिण्डालको कालोनी, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, मूल निवासी ग्राम सरावां, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ व 3. विशाल सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र शिवराम सिंह, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी गुरुद्वारा मंदिर के पास, रेनुकूट,थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, मूल निवासी ग्राम बैरिया, थाना बैरिया, जनपद बलिया शामिल थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी (आलाकत्ल) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध  आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून की हवाले किया गया।

गिरफ्तार के दौरान थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र,  उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र,  हे0का0 अमित सिंह, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र, का0 अजीत कुमार, चौकी रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र व का0 सुनील राम, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments