वाराणसी जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का हुआ सफल समापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेल भावना एवं अनुशासन को बताया पुलिस बल की सबसे बड़ी शक्ति
सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में दिनांक 10 जुलाई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित वाराणसी जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का आज दिनांक 12.07.2026 को सफलता पूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के समस्त जनपदों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया। सभी प्रतियोगिताएं निर्धारित नियमों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गईं।
समापन समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक सुदृढ़ता के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। ऐसे आयोजन पुलिस बल की कार्यकुशलता, समन्वय एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता के परिणाम
बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में कमिश्नरेट वाराणसी विजेता तथा जनपद आजमगढ़ उपविजेता रहा। वहीं महिला वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी विजेता एवं जनपद सोनभद्र उपविजेता रहा।
टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप (पुरुष वर्ग) में जनपद मऊ विजेता तथा जनपद मिर्जापुर उपविजेता रहा, जबकि महिला वर्ग में जनपद सोनभद्र विजेता एवं जनपद जौनपुर उपविजेता रहा।
बैडमिंटन ओपन चैंपियनशिप (पुरुष सिंगल) में कमिश्नरेट वाराणसी के आरक्षी गोविंद यादव विजेता तथा कमिश्नरेट वाराणसी के उपनिरीक्षक राजन यादव उपविजेता रहे। महिला सिंगल वर्ग में कमिश्नरेट वाराणसी की महिला मुख्य आरक्षी रीचा यादव विजेता तथा जनपद गाजीपुर की आकांक्षा बौद्ध उपविजेता रहीं।
टेबल टेनिस ओपन चैंपियनशिप (पुरुष सिंगल) में श्री अतिशय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जौनपुर विजेता तथा जनपद बलिया के आरक्षी चन्द्रकान्त वर्मा उपविजेता रहे। महिला सिंगल वर्ग में जनपद सोनभद्र की महिला आरक्षी नेहा गिरी विजेता तथा जनपद सोनभद्र की महिला आरक्षी अर्चना उपविजेता रहीं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता की अन्य विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान देने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारियों, निर्णायक मंडल, आयोजन समिति, तकनीकी अधिकारियों, टीम प्रबंधकों, प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं पुलिस कर्मियों में शारीरिक दक्षता, मानसिक सुदृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना एवं आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाती हैं तथा भविष्य में भी उत्तर प्रदेश पुलिस की खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान करती रहेंगी।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>




0 Comments