ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की प्लेट चोरी करते एक अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार

 


तापीय विद्युत परियोजना से तांबे की प्लेट चोरी करते एक अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार


 सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस एवं केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान 01.कंचन यादव पुत्र लाल बहादुर यादव, निवासी ग्राम पुरहे, पोस्ट करुई, थाना मझिआंव, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र लगभग 32 वर्ष, दिनांक 11 जुलाई, 2026 को समय लगभग सायं 06:30 बजे तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा के खण्ड-1 'स' में कार्यरत कर्मचारी कंचन यादव पुत्र लाल बहादुर यादव, निवासी ग्राम पुरहे, पोस्ट करुई, थाना मझिआंव, जनपद गढ़वा (झारखंड), उम्र लगभग 32 वर्ष, परियोजना परिसर से तांबे की 04 प्लेट चोरी कर ले जाते समय सीआईएसएफ के जवानों द्वारा रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

अभियुक्त को चोरी किए गए सामान सहित थाना ओबरा पुलिस के सुपुर्द किया गया, जिसके आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-153/2026*, धारा 306, 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। दिनांक 12 जुलाई, 2026 को अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण कर कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान 01.उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा,02.उपनिरीक्षक सुनील कुमार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र,03.मुख्य आरक्षी संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र,04.आरक्षी आदित्यन आर, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), तापीय विद्युत परियोजना, ओबरा सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments