मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना दुद्धी पुलिस ने थाना दुद्धी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-192/2026 धारा 115(2), 352, 351(3), 110 एवं 109(1) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को पुलिस
ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तो में क्रमशः शिव प्रसाद पुत्र स्वर्गीय विन्देश्वरी,02.उमेश पुत्र रामप्रसाद,03.सुनील पुत्र रामप्रसाद,समस्त निवासी ग्राम गुलालझरिया, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र। इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई, 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा पावर हाउस, गुलालझरिया थाना दुद्धी के पास घेराबंदी कर तीनों वांछित अभियुक्तों को समय लगभग 20:15 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान 01.उपनिरीक्षक चन्दन गिरि, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र, 02.हेड कांस्टेबल खालिद खाँ, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।
03.कांस्टेबल गणेश मिश्रा, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments