गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विण्ढमगंज संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अजय मेहता पुत्र बृजेश्वर उम्र लगभग 38 वर्ष,निवासी : ग्राम कटौधी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को
दिनांक 10.07.2026 को समय 21:20 बजे दशरथ मोड़ तिराहा, हरनाकछार, थाना विण्ढमगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान- थानाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र, उ0नि0 श्री वीर बहादुर यादव थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 ऐनुल होदा खा थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र व हे0का0 धीरन्द्र कुमार थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments