विश्व युवा कौशल दिवस पर राजकीय आईटीआई दुद्धी में 14 जुलाई को रोजगार मेला, 900 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
सोनभद्र। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), दुद्धी, जनपद सोनभद्र में दिनांक 14 जुलाई, 2026 को प्रातः 10:00 बजे से विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में हिण्डालको, अल्ट्राटेक, एमआरएफ, सुब्रोस लिमिटेड, कैशपार माइक्रोक्रेडिट सहित 12 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करते हुए 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।
रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, कौशल विकास मिशन एवं राजकीय/निजी आईटीआई से प्रशिक्षित अभ्यर्थी, सेवायोजन विभाग में पंजीकृत बेरोजगार, उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत चिन्हित परिवारों के सदस्य, दिव्यांगजन तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) समूहों के पारिवारिक सदस्य प्रतिभाग कर सकते हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी गूगल फॉर्म लिंक एवं विज्ञप्ति में उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। साथ ही आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पंजीकरण की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा, पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड तथा शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की दो-दो प्रतियां अवश्य लेकर आएं।
पंजीकरण हेतु क्यूआर कोड एवं गूगल फॉर्म लिंक विज्ञप्ति में संलग्न है।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments