दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने इसी क्रम में थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 151/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल पुत्र भागवत पाल निवासी ग्राम पोड़ी, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश), उम्र लगभग 22 वर्ष को आज को समय 10:57 बजे लोझरा चढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-**
वादिनी द्वारा थाना अनपरा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था कि अभियुक्त ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर *मु0अ0सं0 151/2026, धारा 64(1), 351(3) बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के उपरांत पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तारी करने के दौरान उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 रामु राजभर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments