ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न


सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति (डीएलआईएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में प्रथम चरण के अंतर्गत चयनित 22 प्राथमिक कृषि ऋण समितिय में कम्प्यूटरीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही द्वितीय चरण में चयनित 23 पैक्स समितियों में कम्प्यूटरीकरण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने प्रथम एवं द्वितीय चरण की समितियों को ई-पैक्स स्तर पर लाने, हस्तांतरण प्रमाण-पत्र जारी करने, हैंड होल्डिंग एवं सपोर्ट की प्रगति तथा आवश्यक उपकरणों एवं अवसंरचना की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में नवगठित पैक्स समितियों को कम्प्यूटरीकरण योजना में शामिल किए जाने, शासन से प्राप्त सहायता राशि के प्रभावी उपयोग तथा योजना के सुचारु संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पैक्स कम्प्यूटरीकरण से सहकारी समितियों की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, डिजिटल एवं किसान हितैषी बनेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में सहकारिता विभाग, जिला सहकारी बैंक, एनआईसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments