ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

महिला संबंधी प्रकरण में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार


 महिला संबंधी प्रकरण में वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिला संबंधी मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस ने थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू, निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध मु0नं0-843/2005, धारा 354 भादवि, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित न्यायालयीय वारंट लंबित था। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र,2. उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र, 3. का0 प्रिन्शु तिवारी, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments