गुण्डा एक्ट में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई, नोटिस किया गया तामील
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक करमा सूर्यभान के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा
उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के एक अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 09 जुलाई 2026 को जिलाबदर की कार्रवाई की गई।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक), सोनभद्र द्वारा वाद संख्या-1864/2023 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या-D202316660001864), राज्य बनाम रहमान में पारित आदेश के अनुपालन में थाना करमा पुलिस द्वारा अभियुक्त रहमान पुत्र सकील अहमद, निवासी ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष को नियमानुसार नोटिस तामील कराते हुए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान प्र0नि0 सूर्यभान, थाना करमा, जनपद सोनभद्र,2. हे0का0 विवेक गिरी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र,3. हे0का0 संदीप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments