ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

महदेइया ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


 महदेइया ओवरब्रिज के नीचे युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


(सिंगरौली) गोरबी बरगवां मार्ग पर महदेइया स्थित नेशनल हाईवे-39 के ओवरब्रिज के नीचे शनिवार को करीब 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने शव देखकर गोरबी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान राजू सोनी निवासी कुड़वा के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। उनका कहना है कि मृतक के मुंह से खून निकला हुआ था और शरीर पर चोट के निशान भी थे।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments