पारिवारिक संपत्ति विवाद में महिला से मारपीट एवं जान से मारने के प्रयास के मुकदमे में 03 अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 170/2026, धारा 115(2), 109 बीएनएस से सम्बन्धित प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों में 1. संतोष स्वीपर उम्र करीब 33 वर्ष, 2. अमर महेश उर्फ महेश स्वीपर उम्र करीब 29 वर्ष, 3. दीपक स्वीपर उम्र करीब 26 वर्ष, पुत्रगण सखीचन्द्र स्वीपर, निवासीगण चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को आज समय करीब 14:20 बजे सिनेमा रोड ओबरा से गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार
दिनांक 01.08.2026 को वादिनी रोशनी पत्नी संतोष स्वीपर, निवासी चूड़ी गली मलिन बस्ती, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना ओबरा पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 30.07.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे पुराने मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने पर विरोध करने के कारण उसके पति एवं अन्य परिजनों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की नीयत से पेट पर लात मारी गई और गले पर पैर रखकर दबाया गया। शोर सुनकर स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उसकी जान बच सकी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 170/2026, धारा 115(2), 109 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना ओबरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, हे0का0 संतोष पटेल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, का0 राहुल श्रीवास, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र व का0 संजय यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र आदि शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by Chandra Mohan Shukla
!doctype>


0 Comments